মালদা

जिला प्रशासनिक भवन के सरकारी कर्मचारियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों में पका हुआ भोजन का वितरण हो रहा है।

मालदा जिला के बाढ़ की पानी में थोड़ी सुधार के बाद,भी भहुत सी क्षेत्र अभी भी पानी से भरी पड़ी है। इस स्थिति में लाखों सैकड़ों असहाय लोग राहत पाने के लिए उच्च स्थान एवं शिविरों में आश्रय ले रहे हैं। इन बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए जनता सरकारी  एवं गैर-सरकारी रूप से इनकी मदद कर रही है। इस बीच,जिला प्रशासनिक भवन के सरकारी कर्मचारियों ने अपनी निजी पहल को ले कर लगभग दो हजार लोगों की दो बेला की भोजन की व्यवस्था की है। प्रत्येक दिन मांस,मछली,अंडे,दाल,चावल एवं सब्जी का भोजन की व्यवस्था की गई है। इस  पहल में ये कर्मचारी लोग स्वयं भोजन पकाकर बाढ़ पीड़ित लोगों में वितरण कर रहे हैं। एक कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे  मालदा के सिवा गाजोल के विभिन्न हिस्साओं में भी बाढ़ वाली क्षेत्रों में लोगों के बीच भोजन वितरित कर रहे हैं।  इस पहल की खबर पर  इंग्लिश बाजार थाना के काउंसिलर शुभमय बासू ने उनलोगों को शुक्रिया अदा की है।